jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

पार्रिकर की सेहत स्थिर, AIIMS की देखरेख में गोवा में ही जारी रहेगा इलाज

पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर रविवार को डाबोलिम अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और इसके बाद अपने निजी निवास के लिए रवाना हो गए। केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाईक ने कहा कि सीएम पार्रिकर के स्वास्थ्य में सुधार आया है लेकिन नई दिल्ली से लौटने के बाद उन्हें आराम की जरुरत होगी। वही पार्रिकर के निजी सचिव रुपेश कामत ने कहा कि उनकी सेहत स्थिर है और दिल्ली के एम्स की देखरेख में उनका इलाज जारी रहेगा।
पार्रिकर अग्न्याशय की बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थे उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पूर्व रक्षा मंत्री का गोवा, मुंबई और अमेरिका के अस्पतालों में उपचार किया गया। पिछले महीने उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था।
इस बीच मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने पार्रिकर से मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने की मांग की और उन्हें विधानसभा के सदन में बहुमत सिद्ध करने को कहा। पार्टी के विधायकों ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा से चार बार मुलाकात की और राज्य विधानसभा में विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को बहुमत सिद्ध करने को कहा है।