jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

पिछले युद्ध की तरह नहीं होगा आने वाला युद्ध: रावत

नई दिल्ली: सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे बड़े अभ्यास का महत्व और सेनाध्यक्ष के तौर पर उनकी प्राथमिकताओं के बारे में कई बातें शेयर की। उन्होंने कहा कि कहा, ‘मैं आपको यह साफ कर देना चाहता हूं कि जो अगली लड़ाई हम लड़ेंगे वह पिछली वाली की तरह बिलकुल नहीं होगी। रावत ने बताया कि भविष्य की लड़ाई के लिए खतरनाक मारक मशीनों से लैस कर देगी। इतने बड़े स्तर पर चल रही यह कवायद सेना के शीर्ष जनरलों की तरफ से किए गए गए चार विस्तृत अध्ययन पर आधारित है। जो 12 लाख सेना के जवानों के चेहरे और और उसकी दिशा को बदलकर रख देगी।
बिपिन रावत ने कहा कि भारतीय सेना आने वाले तीन से पांच सालों में एक लाख सैनिकों की छंटनी की जा सकती है। इनमें से कुछ को नई भूमिका जैसे- सायबर, सूचना और फिजियोलॉजिकल युद्ध की दी जाएगी। इससे सेना को पैसा बचाने में मदद मिलेगी जिसका इस्तेमाल उन्नयन क्षमताओं में किया जाएगा।