jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

पिता बनने की खबरों पर भुवनेश्वर ने तोड़ी चुप्पी, रोहित के जवाब का इंतजार

नई दिल्ली: मीडिया में कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पिता बनने वाले हैं। लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह से गलत बताया है।लेकिन इस खबर पर रोहित शर्मा की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। भुवनेश्वर कुमार ने ट्वीट करके इस खबर पर अपनी स्थिति साफ कर दी है। भुवनेश्वर ने कहा कि ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं और ऐसी अफवाह ना फैलाई जाए।

- Install Android App -

Bhuvneshwar Kumar

@BhuviOfficial

Yet another false claim by the media is doing the rounds about me going to become a father. Please do not spread anything like this without confirmation just to make news. I would like to request all to not spread anything personal without authenticity! @MumbaiMirror

भुवी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘एक बार फिर मीडिया की तरफ से गलत खबर फैलाई जा रही है कि मैं पिता बनने वाला हूं। कृपया करके  बिना कन्फर्म किए कोई भी बात न फैलाई जाए। मैं सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि किसी के निजी जिंदगी के बारे में बिना सच जान के कुछ गलत न फैलाएं ।

भुवनेश्वर की शादी पिछले साल नवंबर में नूपुर नागर से हुई थी। भुवनेश्वर कुमार अपनी पत्नी के साथ शादी के पहले कुछ दिनों तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों ने 23 नवंबर 2017 को शादी कर ली। भुवी और नूपुर दोनों बचपन के दोस्त है।