jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

पीडीपी नेता विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस में शामिल

नयी दिल्ली : जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य तथा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के वरिष्ठ नेता रहे विक्रमादित्य सिंह गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गये। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने यहाँ पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में विक्रमादित्य के कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गाँधी से मुलाकात के बाद सिंह ने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। आजाद ने उम्मीद जतायी कि सिंह के पार्टी में शामिल होने से जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की स्थिति मजबूत होगी और पार्टी के लिए उनकी भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी।

- Install Android App -

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. कर्ण सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन तथा अंतरराष्ट्रीय संबंध विषय में पढ़ाई पूरी करने के बाद जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय को मजबूत करने के काम में जुट गये। इसमें उन्होंने अहम भूमिका निभाई। वर्ष 2014 में वह जमू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के कहने पर पीडीपी में शामिल हुये और 2015 में विधान परिषद के सदस्य बने। पिछले वर्ष अक्टूबर में तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के साथ मतभेद होने के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।