jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

पुलिस की बड़ी कार्यवाही मॉल में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था संचालित

मकड़ाई समाचार उत्तराखंड/हल्द्वानी। पुलिस टीम ने रुद्रपुर के एक मॉल में शुक्रवार को छापेमारी की, जहां स्पा सेंटर के नाम पर सैक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने मेट्रोपॉलिस मॉल में चल रहे स्पा सेंटर पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने छह लड़कियों और चार लड़कों को गिरफ्तार किया। ये सभी स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार में लिप्त पाए गए। जिन लड़कियों को पकड़ा गया है वो दिल्ली, मिजोरम और महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। लड़कियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दावा किया है कि असल में स्पा सेंटर्स में मसाज या स्पा नहीं बल्कि सैक्स का कारोबार चल रहा था।

- Install Android App -

हल्द्वानी ही नहीं बल्कि रुद्रपुर में भी स्पा सेंटर्स के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा खूब फल-फूल रहा है। मॉल स्थित स्पा सेंटर पर रेड के दौरान पुलिस को यौन संबंधों में इस्तेमाल होने वाली चीज़ें भी मिलीं। जिन लड़कों और लड़कियों को पकड़ा गया, पुलिस के मुताबिक रेड के दौरान उन्हें आपत्तिजनक अवस्था में पाया गया। यही नहीं, पकड़ी गई लड़कियों ने यह भी बताया कि किस तरह ब्लैकमेलिंग के ज़रिये उनका इस्तेमाल किया जा रहा था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने रुद्रपुर शहर के सबसे बड़े मॉल मेट्रोपोलिस में छापेमारी कर सेवन स्काई स्पा सेंटर में कई अनियमितताएं, आपत्तिजनक सामान मिलने पर सेंटर को सील कर दिया। पुलिस ने मौके से जिन लड़कियों को पकड़ा, उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें स्पा के नाम पर सेंटर में नौकरी दी गई थी। लेकिन काम जिस्मफरोशी का होता था। रेट ग्राहक की ज़रूरत के मुताबिक तय होते थे। इन लड़कियों का कहना है कि स्पा संचालक लड़कियों के वीडियो बना लेते थे, जिसके बाद मनमर्जी का काम न होने पर ब्लैकमेल किया जाता था।

सोमवार की छापेमारी में पुलिस ने जंगल लग्ज़री स्पा सेंटर से नौ लड़कियों को जिस्मफरोशी के आरोप में पकड़ा था। पकड़ी गई लड़कियों में दो यूपी, तीन हरियाणा, एक मिजोरम, एक मणिपुर, एक पश्चिम बंगाल और एक मध्य-प्रदेश की रहने वाली थी। वहीं, गुरुवार को हुई कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग समेत पांच लड़कियों को पकड़ा गया था।