ब्रेकिंग
हरदा नपा नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी का सवाल – "87 साल से करोड़ों रुपये बकाया, आखिर नगर पालिका हरदा क... हरदा: ढाई लाख रुपए से भरा बैग लेकर भागने वाले आरोपियों की सूचना देने पर SP ने रखा 10 हजार का इनाम! सिविल लाइन पुलिस ने नहीं लिखी आरक्षक की रिपोर्ट ! आरक्षक ने सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत, पुलिस आरक्ष... बिग न्यूज सिवनी मालवा: कार में भिड़ंत एक कार में लगी आग, युवक ज़िंदा जला Harda: शुक्ला कॉलोनी मे दिन दहाडे ढाई लाख रुपयों से भरा बैग ले उड़े चोर, आरोपी बदमाश सीसीटीवी कैमरे ... खिरकिया: सूचना के अधिकार में दी भ्रामक जानकारी: अब आयोग के समक्ष हाजिर होगे CEO जप खिरकिया और सचिव ... हरदा: 7.5 किलो ग्राम अवैध गांजा कीमती 1,05,000 रूपये सहित 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुख्य मास्टर... अच्छी पहल: श्रीमद भागवत कथावाचक संत श्री प्रहलाद दास महाराज से प्रेरित होकर हरदा की एक बेटी  मान्या... पर्यावरण के प्रति छात्रों मे जागरुकता हेतु नवाचार, पौधरोपण और संरक्षण के अंकसूची मे जुड़ेंगे अंक भोपाल यूका कचरा प्रीथमपुर में जलाने के दौरान अगर कोई हादसा हुआ तो सरकार के क्या इंतजाम है - सुप्रीम ...

पुलिस थाना और दुर्गा मंदिर परिसर में किए पौधारोपण

अनिल उपाध्याय
खातेगांव
सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर खातेगांव में पुलिस थाना एवं दुर्गा मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया। टीआई विक्रांत झांझोट, जन अभियान परिषद के मेंटर ओपी शर्मा, नवांकुर समिति अध्यक्ष अशोक यादव, पत्रकार पुनीत जैन, एडवोकेट अनिल उपाध्याय, आशीष जायसवाल और थाना स्टॉफ ने परिसर में अशोक के पौधे लगाए। टीआई झांझोट ने कहा कि जिसप्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पुनीत जैन ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। ओपी शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनसे पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना अनिवार्य है। हमें पौधे का पेड़ बनने तक बच्चों की तरह संरक्षण करना चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है।