jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

पूर्व SP नेता पंखुड़ी पाठक पर जानलेवा हमला, बजरंग दल पर लगाया आरोप

अलीगढ़: समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक पर उस समय जानलेवा हमला हुआ जब वो पुलिस एनकाउंटर में मारे गए मुस्तकीम और नौशाद के परिजनों से मिलने जा रही थीं। पंखुड़ी ने हमले का आरोप बजरंग दल के सदस्यों पर लगाया है।

- Install Android App -

उन्होंने अतरौली से लौटकर कहा कि उन पर और उनकी टीम के 3 सदस्यों पर हमला किया गया। हमला कथित बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया, जिसमें हम घायल हो गए। हमला पुलिस की मौजूदगी में किया गया और उनकी कारों पर पथराव भी किया गया। पंखुडी ने कहा कि हमें दोबारा अतरौली ना आने की धमकी दी गई। हम इस मामले की सूचना अलीगढ़ पुलिस को नहीं दे रहे हैं क्योंकि हमें उस पर भरोसा नहीं रह गया। हम दिल्ली लौट रहे हैं और आगे की कार्रवाई वहीं तय करेंगे। पंखुड़ी ने फेसबुक पर घटनास्थल के कई वीडियो भी पोस्ट किए हैं।पंखुड़ी ने ट्वीट कर लिखा है कि आज ‘हिंदुत्व’ को करीब से देखा। जब अपनी राजनीति के लिए एक भगवाधारी भीड़ ने एक हिंदू लड़की और कई हिंदू लड़कों पर जानलेवा हमला किया। इनका हिंदुत्व इनकी राजनीति तक सीमित है। बाकी हर हिंदू इनके लिए बस शिकार है, जिसकी हत्या यह अपने राजनैतिक फायदे के लिए कर सकते हैं।