jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम डगांवानीमा चोरी मामले में पुलिस की सक्रिय अभिरक्षा से आरोपी फ़रार, तलाश जारी, फरारी को लेकर चर्... हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न

पृथ्वी की तुलना किसी से मत करो, उसे क्रिकेटर के रूप में उभरने दो : कोहली

हैदराबाद: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को युवा पृथ्वी साव की किसी अन्य से तुलना नहीं करने और उन्हें एक क्रिकेटर के रूप में विकसित होने के लिये पर्याप्त स्थान देने की अपील की। साव ने विंडीज के खिलाफ राजकोट में अपने पदार्पण मैच में ही 134 रन बनाये जिसके बाद उनकी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग से तुलना की जाने लगी थी। विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कोहली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि उसको लेकर अभी किसी फैसले पर पहुंच जाना चाहिए। आपको इस युवा खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढऩे के लिये पर्याप्त स्थान देना चाहिए। वह बेहद प्रतिभाशाली है और जैसा हर किसी ने देखा कि वह कौशल से परिपूर्ण है।’
उन्होंने कहा, ‘हम निश्चित तौर पर चाहते हैं कि उसने पहले मैच में जैसा प्रदर्शन किया उसकी पुनरावृत्ति करे। वह सीखने का इच्छुक है और तेजतर्रार है। वह परिस्थिति का अच्छी तरह से आकलन करता है। हम सभी उसके लिये खुश हैं।’ कोहली ने सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर से भी सहमति जतायी जिन्होंने बुधवार को कहा था कि लोगों को पृथ्वी की तुलना वीरेंद्र सहवाग से नहीं करनी चाहिए। कोहली ने कहा, ‘हमें अभी उसकी तुलना किसी से नहीं करनी चाहिए। हमें उसे ऐसी स्थिति में नहीं रखना चाहिए जहां वह किसी तरह का दबाव महसूस करे। उसे हमें वह स्थान देना चाहिए जहां वह अपने खेल का लुत्फ उठाये और धीरे धीरे ऐसे खिलाड़ी के रूप में तैयार हो जैसा हम सभी चाहते हैं।’
‘आईपीएल’, भारत ए के दौरों और अंडर-19 टूर्नामेंट के सीधे प्रसारण से युवा जल्द ही अपनी पहचान बना रहे हैं और कोहली ने स्वीकार किया कि अब वे दबाव सहने के लिए बेहतर तरीके से तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर यह एक कारण हो सकता है क्योंकि वे उस माहौल में खेल चुके होते हैं जिसमें की अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाता है। लेकिन देश की तरफ से खेलने का हमेशा दबाव होता है। जब आप सुबह यह कैप पहनते हो तो आप थोड़ा नर्वस रहते हो और मुझे लगता है कि हर कोई यह दबाव महसूस करता है।’ कोहली ने कहा, ‘लेकिन यह दबाव 10-15 साल पहले जैसा नहीं है जब आपको इस तरह की क्रिकेट खेलने का कोई अनुभव नहीं रहता था और अचानक ही आपको भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करना होता था।’