jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

पृथ्वी शॉ ने तोड़े कई रिकॉर्ड, डेब्यू मैच में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने

नई दिल्ली:  पृथ्वी शॉ ने टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री की है। उन्होंने अपने पहले ही मैच में अर्धशतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।  पृथ्वी शॉ अब सबसे छोटी उम्र में शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।  उन्होंने 99 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया है।  पृथ्वी शॉ ने पहली ही पारी में दिखा दिया है कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं। शॉ ने पिछले साल इसी मैदान पर रणजी ट्रोफी में पदार्पण किया था और शतक बनाया था।  शॉ के इस डेब्यू से सचिन तेंदुलकर की याद आ गई।
शॉ की बल्लेबाजी इतनी आक्रामक थी कि सोशल मीडिया पर उनकी तुलना सहवाग से होने लगी है। पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी उनकी बल्लेबाजी को सहवाग सरीखा बेखौफ बताया। कप्तान विराट कोहली ने खुद उन्हें 293 नंबर की टेस्ट कैप सौंपी। टॉस से पहले टीम इंडिया ने हर्डल बनाकर पृथ्वी शॉ को ये सम्मान दिया।
18 साल 329 दिन के पृथ्वी शॉ ने गुरुवार को केएल राहुल के साथ ओपनिंग की। पृथ्वी ने ही मैच की पहली गेंद का सामना किया। उन्होंने मैच की दूसरी ही गेंद पर शानदार बैकफुट पंच लगाकर अपना खाता खोला। उन्होंने शैनन गैब्रिएल की इस गेंद पर तीन रन बनाए। पृथ्वी के साथ ओपनिंग कर रहे केएल राहुल की किस्मत खराब रही. वे पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए।
आपको बतां दे कि सचिन तेंदुलकर पृथ्वी शॉ के लिए पहले ही भविष्यवाणी कर चुके थे। सचिन जब पृथ्वी से पहली बार मिले तब ही समझ गए थे कि वो एक दिन जरूर टीम इंडिया के लिए खेलेंगे। 10 साल पहले एक दोस्त ने सचिन को पृथ्वी से मिलवाया था। उनके दोस्त ने कहा कि इस बच्चे का खेल देखो और बताओ क्या हो सकता है। जिसके बाद सचिन ने उसका खेल देखा कहा था कि एक दिन ये खिलाड़ी जरूर टीम इंडिया के लिए खेलेगा।