jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी, जानिए आज क्‍या है दाम?

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार को एक बार फिर तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 6 पैसे बढ़कर 82.72 रुपए हो गई है। वहीं, डीजल में 19 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और दिल्ली में डीजल 75.38 रुपए प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है।

पेट्रोल के दाम
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल कीमत 82.72 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 88.18 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 84.54 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 81.36 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 81.11 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 85.99 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

- Install Android App -

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)   डीजल की कीमतें (रुपए में)
दिल्ली 82.72 75.38
मुंबई 88.18 79.02
कोलकाता 84.54 77.23
हरियाणा 81.36 74.19
हिमाचल प्रदेश 81.11 72.87
चेन्नई 85.99 79.71

डीजल की कीमतें
वहीं, डीजल की बात करें तो दिल्ली में डीजल 75.38 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 79.02 रुपए, कोलकाता में 77.23 रुपए, हरियाणा में 74.19 रुपए, हिमाचल प्रदेश में 72.87 रुपए और चेन्नई में 79.71 रुपए प्रति लीटर है।

पंजाब में पेट्रोल की कीमतें
वहीं, पंजाब की बात करें तो जालंधर में आज पेट्रोल 88.07 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बाकी शहरों की बात करें तो अमृतसर में पेट्रोल 88.63 रुपए, लुधियाना में 88.50 रुपए और पटियाला में 88.44 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

शहर पेट्रोल की कीमतें (रुपए में)
जालंधर 88.07
अमृतसर 88.63
लुधियाना 88.50
पटियाला 88.44