jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर PM मोदी चिंतित, बुलाई समीक्षा बैठक

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है। वहीं इसे लेकर सरकार भी हरकत भी आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज समीक्षा बैठक बुलाई है जिसमें वित्त मंत्री अरुण जेतली और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद हुए।
समीक्षा बैठक पीएम मोदी के घर में की जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कच्चे तेल के आयात पर निर्भता कम करने पर विचार किया जा सकता है। 15 अक्टूबर को दूसरे दौर की बैठक होगी। बता दें कि आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 12 पैसे बढ़कर 82.48 रुपए हो गई है। वहीं, डीजल में 28 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और यह दिल्ली में 74.90 रुपए प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन अनुसार दिल्ली में पेट्रोल कीमत 82.48 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। मुंबई में यह 87.94 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 84.31 रुपए प्रति लीटर, हरियाणा में 81.14 रुपए प्रति लीटर, हिमाचल प्रदेश में 80.88 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 85.73 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।