jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

पेट्रोल पंप में जा घुसी अनियंत्रित बस, 5 यात्री घायल

ग्वालियर : हाइवे पर अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार बस डिवाइडर तोड़ते हुए पेट्रोल पंप परिसर में घुस गई। बस को अपनी तरफ आता देखकर गाड़ियों में पेट्रोल डाल रहे कर्मचारी मशीन छोडकऱ भाग गए। गनीमत रही मशीन से 10 फीट पहले ही बस रूक गई। अगर मशीन से टकरा जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। घटना के बाद यात्रियों की चीख पुकार मचना शुरू हो गई। यात्रियों को गुस्से में देखकर ड्राईवर और कंडक्टर भाग गए। हादसे में करीब 5 यात्री घायल हुए है।
पनिहार पुलिस ने मौके पर जाकर घायल यात्रियों को एंबुलेंस से जेएएच भेजा। पुलिस के अनुसार ग्वालियर से शिवपुरी की ओर जाने वाली तेज रफ्तार में थी। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि ड्राइवर बस को बहुत तेज गति से चला रहा था। उसे टोका लेकिन उसने अनसुना कर दिया। CRPF कैंप के पास ड्राईवर का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित हो गई। बस ने भदौरिया पेट्रोल पंप की तरफ जैसे ही रूख किया, वहां मौजूद कर्मचारी बस रोकने के लिए चिल्लाए। जब बस रूकती नहीं दिखी, तो कर्मचारी अपनी जान बचाकर भागे। लेकिन मशीन के करीब आकर अचानक बस के ब्रेक लग गई।