jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

फर्जी रजिस्ट्री कांड मामले में तहसीलदार, पटवारी समेत 24 पर केस दर्ज

उज्जैनः अक्सर विवादों में रहने वाले इंदौर के राऊ विधानसभा से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी फिर से बड़ी परेशानी में घिर गए हैं, आगर-मालवा और शाजापुर जिले के 300 किसानों की जमीन के फर्जी रजिस्ट्री कांड में सोमवार को ईओडब्लयू उज्जैन ने 26 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। 150 करोड़ से ज्यादा की यह धोखाधड़ी करीब चार साल पुरानी है, इसमें सालभर पहले ईओडब्ल्यू शाखा को शिकायत मिली थी। जांच के बाद ईओडब्ल्यू पुलिस ने तत्कालीन उप पंजीयक, तहसीलदार, पटवारी और स्टांप वेंडरों के साथ अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया है।

- Install Android App -

ईओडब्ल्यू के उज्जैन एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि 7 अक्टूबर 2017 को आगर-मालवा के बाबूलाल यादव ने पीएसीएल कंपनी के सुख मोहिन्दर सिंह के खिलाफ कोडेड दस्तावेजों से रजिस्ट्री की शिकायत की थी। जिसमें फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा कृषि भूमि को बैंकों के माध्यम से नीलाम कराने वाली लोढ़ा समिति की वेबसाइट के माध्यम से हुआ था। जांच के दौरान पाया गया था कि, तीन सौ किसानों की 30 हजार बीघा जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर कंपनी ने 150 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की है। इसमें सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 419, 120 बी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।