jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

फर्जी वोटर्स मामला: कांग्रेस को सुप्रीम झटका, SC ने कमलनाथ की याचिका को किया खारिज

नई दिल्ली/भोपाल: बसपा-सपा के बाद कांग्रेस को अब सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने फर्जी मतादाता वोटर लिस्ट मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि ‘वोटर लिस्ट की समीक्षा नहीं की जा सकती है।’

- Install Android App -

दरअसल कांग्रेस ने बोगस वोटर लिस्ट मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने कमलनाथ की याचिका पर आठ अक्टूबर को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। कमलनाथ की तरफ से उनके वकील और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल कोर्ट में पेश हुए थे। सुनवाई में चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि फोटो के साथ 13 मतदाताओं की सूची आयोग को नहीं दी गई।

इससे पहले चुनाव आयोग ने कमलनाथ पर कोर्ट में फर्जी दस्तावेज के सहारे अपने हक मे आदेश लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। आयोग ने कहा था कि ऐसा करना दंडनीय अपराध है, जिसमें सात साल की कैद हो सकती है। वहीं, कमलनाथ ने कहा था कि उन्होंने दस्तावेजों का फर्जीवाड़ा नहीं किया है, जो दस्तावेज उन्होंने पेश किए हैं वो सार्वजनिक हैं और यही उन्होंने ज्ञापन के साथ चुनाव आयोग को भी जांच के लिए दिए थे।