jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

फिल्में किए बिना ही करोड़ों कमाती है गौरी खान, रानी- महारानी जैसी है ठाठ-बाठ

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान आज 48 साल की हो गई हैं। गौरी का जन्म 8 अक्टूबर 1970 को दिल्ली में हुआ। गौरी ने लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से शुरूआती पढ़ाई की, बाद में उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज से इतिहास में बैचलर की डिग्री हासिल की

गौरी एक पंजाबी ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पिता रमेश छिब्बर रिटायर्ड आर्मी अफसर थे। उनकी मां का नाम सविता छिब्बर था। गौरी साउथ दिल्ली के पॉश इलाके पंचशील पार्क में एक ज्वाइंट फैमिली में पली बढ़ीं। गौरी चाहे आज स्टार वाइफ हैं लेकिन इसके अलावा वे खुद की पहचान भी बना चुकी हैं।

फॉर्च्यून 50 में हुईं शामिल

गौरी के जन्मदिन से  एक दिन पहले ही वह फॉर्च्यून की 50 पावरफुल भारतीय महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुई हैं। उनके इस मशहूर लिस्ट में 42वां स्थान मिला। फॉर्च्यून अपनी इस लिस्ट में उन ताकतवर महिलाओं को शामिल करता है, जिन्होंने अपने व्यावसायिक कौशल और सामाजिक और सांस्कृतिक स्तर से गहरा प्रभाव छोड़ा है।

प्रोड्यूसर के तौर पर रहीं हैं बेहद कामयाब

- Install Android App -

गौरी खान ने साल 2004 में आई सुपरहिट फिल्म ‘मैं हूं ना’ से फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म को उन्होंने शाहरुख  के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। इसके बाद गौरी ने कई सुपरहिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया, जिनमें साल 2007 में ‘ओम शांति ओम’ 2010 में ‘माई नेम इज़ खान’, 2011 में ‘रा-वन’, 2013 में ‘चेन्नई एक्स्प्रेस’, 2014 में ‘हैप्पी न्यू ईयर’, 2015 में ‘दिलवाले’ और 2017 में आई फिल्म ‘रईस’ शामिल हैं।

इंटीरियर डेकोरेटिंग 

गौरी पिछले कुछ सालों से इंटीरियर डेकोरेटिंग को लेकर काफी सीरियस हैं। अपने शौक को उन्होंने अपना प्रोफेशन बना लिया है, जिसका नतीजा है ‘गौरी खान डिज़ाईन्स’. गौरी खान डिजाइन्स के जरिए गौरी ने अपना शौक ही पूरा नहीं किया बल्कि अपनी एक अलग पहचान भी बनाई।

1600 करोड़ की मालकिन हैं गौरी

एक रिपोर्ट के मुताबिक गौरी के पास करीब 1600 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें उनकी इंटीरियर डिज़ाइन कंपनी ‘गौरी खान डिज़ाइन्स’ (150 करोड़), रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (500 करोड़ एनुअल टर्न ओवर), उनका घर मन्नत (200 करोड़), शामिल है।

इसके अलावा दुबई में 24 करोड़ का विला और कुछ महंगी गाड़ियां शामिल हैं। इन सब के साथ गौरी खान बॉलीवुड की सबसे अमीर स्टार वाइफ्स में से एक हैं।