फॉलोअप- बिग ब्रेकिंग न्यूज़- महाराष्ट्र के खंडाला घाट पर दर्दनाक वाहन दुर्घटना में साले सहित दोनो जीजा की हुई दर्दनाक मौत, परिवार सदमे में, आज सुबह हुआ अंतिम संस्कार
महाराष्ट्र/ एमपी

मकड़ाई समाचार हरदा।महाराष्ट्र के यवतमाल की पुसद तहसील के पास खंडाला घाट पर दर्दनाक वाहन दुर्घटना गुरुवार को हुई थी । हादसे में टवेरा वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह दर्दनाक हादसा

हरदा जिले के तीन परिवारों की खुशियां ले डूबा। उनके परिवार के लोग सदमे में है। जानकारी के अनुसार घटना में टवेरा वाहन में 5 लोग सवार थे। जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी। 1 व्यक्ति का अभी इलाज चल रहा है। एक की छुट्टी हो गई। घटना में तीनों मृतक आपस मे जीजा साले है। रक्षांबधन के इस त्यौहार के दो दिन पहले हुई इस दर्दनाक घटना में पूरे गॉव में मातम छा गया। मृतको में

कालधड के आनंद पाटिल उनका साडू अशोक खोदरे आमासेल एव साला अरविंद बांके निशानियां है। परिजन देर रात तीनो के शव महाराष्ट्र से हरदा लेकर आये आज तीनो का अंतिम संस्कार हो गया। इस ह्रदय विदारक घटना में गुर्जर समाज ने भी गहरा दुख व्यक्त किया। मकड़ाई समाचार परिवार भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए तीनो मृत आत्माओं की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना करता है। ॐ शांति शांति शांति