jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

फ्रांस में पाक पर भड़कीं सीतारमण, कहा- पड़ोसी हमारे धैर्य की ले रहे परीक्षा

भारत में राफेल पर मचे घमासान के बीच रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण तीन दिवसीय फ्रांस दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भारत के ठीक पड़ोस में आतंकी ढांचे की मौजूदगी और उनको मिल रही सरकार की मदद से लगातार भारत के धैर्य की परीक्षा ली जा रही है और भारत इससे निपटने में काफी संयम दिखा रहा है।
रक्षा मंत्री ने ‘इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक रिसर्च’ को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकी समूहों के वित्त पोषण एवं हथियारों की आपूर्ति को रोकने के लिए पुख्ता कोशिश की और ‘विदेशी आतंकियों’ की भर्ती एवं उन्हें सक्रिय करने की प्रक्रिया को अवरुद्ध करने की जरूरत है। सीतारमण भारत-फ्रांस के सामरिक संबंधों को और बढ़ावा देने के मकसद से तीन दिन के दौरे पर यहां पहुंची थीं।
भारत के रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की गयी एक विज्ञप्ति के अनुसार, रक्षा मंत्री ने भारत के ठीक पड़ोस में आतंकी ढांचे की मौजूदगी और उसे सरकार से लगातार मिल रही मदद का खासतौर पर जिक्र करते हुए कहा कि वे लगातार भारत के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा परिवेश को अनिश्चित कहा सकता है। भारत लगातार अस्थिरता और हिंसा की गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है।
सीतारमण ने कहा कि आतंकवाद का लगातार बना हुआ खतरा मुख्य सुरक्षा चुनौती है, जिसे हम भारत में और साथ ही अब अफगानिस्तान में भी सीमा पार आतंकवाद के नाम से जानते हैं। रक्षा मंत्री ने साथ ही भारत-फ्रांस के रक्षा संबंधों की बात करते हुए दो विश्व युद्धों में फ्रांस की जमीन पर शहीद होने वाले 9,300 भारतीय सैनिकों के बलिदान का उल्लेख किया।