jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

बजट की कमी से जूझ रही वायुसेना, हैलीकॉप्टरों-मिसाइलों की खरीद पर लगी ब्रेक

नई दिल्ली: वायुसेना फंड की कमी से जूझ रही है। हालांकि फंड की यह कमी धीरे-धीरे हो रही है लेकिन भारतीय वायुसेना (आई.ए.एफ.) की परिचालन तैयारियों पर लगातार प्रभाव पड़ रहा है जिससे हैलीकॉप्टरों, स्मार्ट बमों और मिसाइलों की खरीद के साथ-साथ पश्चिमी और पूर्वी फ्रंट्स पर महत्वपूर्ण एयरबेस के रनवे की मुरम्मत को होल्ड पर रखना पड़ रहा है। सूत्रों ने कहा कि 48 और रूसी एम.आई.-17 मीडियम लिफ्ट हैलीकॉप्टर (6900 करोड़ रुपए) जैसे कई सौदे फंड की कमी के कारण ठंडे बस्ते में हैं। इसमें रशियन लेजर गाइडिड बम और दुश्मन पर सटीक मार करने वाले दूसरे हथियार भी शामिल हैं।

- Install Android App -

फंड की कमी से देश भर के एयरबेस में बुनियादी ढांचे और रनवे के अपग्रेड पर प्रभाव पड़ा है जिनमें से 3 शिलांग स्थित पूर्वी वायु सेना के अधीन हैं। वैस्टर्न फ्रंट पर आई.ए.एफ . द्वारा बकाया बिल न देने के कारण अवंतीपुर (जम्मू-कश्मीर) और चंडीगढ़ स्टेशनों पर रनवे दोबारा बनाने के काम में शामिल ठेकेदारों द्वारा आई.ए.एफ. को अदालत जाना पड़ा था। सिरसा और बक्षी का तालाब (लखनऊ) जैसे स्टेशनों पर चल रहे कार्य के साथ-साथ हैदराबाद में आई.ए.एफ . अकादमी भी इसी कारण से प्रभावित हो सकती है।