jhankar
ब्रेकिंग
17 मई 2026 - सोना-चांदी के ताजा भाव इंदौर में रक्षा तकनीक का कमाल: 'नागपाश' ड्रोन जैमर और 2 करोड़ का फायर फाइटिंग रोबोट लॉन्च भोपाल में आज 67 से अधिक इलाकों में 6 घंटे तक बिजली कटौती, मेंटेनेंस के चलते बदलेगा शेड्यूल रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग - 68 यात्री बाल-बाल बचे, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग ठप 17 मई 2026 को हरदा जिले की खास खबरों की झलक 17 मई 2026: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ हंडिया : बाजार में बढ़ते कब्जों से व्यापारी परेशान, SDM अशोक डेहरिया बोले — ‘तहसीलदार से चर्चा कर एक... 17 मई 2026: देश में मौसम का 'डबल अटैक' - कहीं भीषण लू तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट हरदा में नया पावर ट्रांसफार्मर चार्ज कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत हरदा में कृषि रथ का हुआ शुभारंभ

बड़ा हादसा टला : रतनगढ़ मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी

मकड़ाई समाचार सेवढा। सेवढ़ा नगर में सड़त दुर्घटना की खबर सामने आई है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे रतनगढ़ मंदिर पर जवारे चढ़ाने और दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट गया। हालांकि गंभीर हादसा होने से टल गया और करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं, लेकिन किसी को जन हानी नहीं पहुंची है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश तहसील समथर से एक ट्रैक्टर ट्रोली रतनगढ़ माता मंदिर के जवारे चढ़ाने और दर्शन के लिए करीब 40 श्रद्धालु जा रहे थे, तभी सेवढा अनुभाग के डिरोलीपार थाना अंतर्गत पांचाल खदान की मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्रॉली तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में ओवर लोडिंग होने और तेज गति में वाहन चलाने के कारण ये दुर्घटना घटी। दुर्घटना में करीब एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। वहीं राहगीर छोटू रजक ने डायल 100 पुलिस को हागसे की सूचना दी। जिसके बाद डायल 100 व आरक्षक नितेश पांडेय ने घटना स्थल पर पहुँचकर ट्रैक्टर ट्रॉली को राहगीरों की मदद से उठाया और घायलों को इलाज के लिये सिविल अस्पताल सेवढा लाया गया।

जानकारी है कि सेवढा अनुभाग में यह पहली घटना नहीं है। यहां पर ओवर लोडेड सवारी वाहनों से आए दिन ऐसी जानलेवा घटनाएं होती ही रहती है। वहीं इस मामले पर पुलिस विभाग द्वारा लचर रवैये भी देखने में आया है जिसके वजह से आये दिन इन सड़क हादसों में लोग घायल हो रहे हैं और पुलिस सुरक्षा अभियान केवल कागजो में संचालित हो रहे हैं।