jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर: इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कार का लॉक तोड़ते थे चोर, बिजली काटकर करते थे वारदात, महिला की मदद से ... MP Weather Update: 12 अगस्त बुधवार को मप्र में भारी बारिश का अलर्ट, हरदा-नर्मदापुरम-बैतूल में अति भा... भोपाल में भारी बारिश-जलभराव के कारण 12 अगस्त को सभी स्कूल बंद, कलेक्टर के आदेश पर अवकाश घोषित नर्सर... ई-टोकन स्थगित, अब हाइब्रिड पद्धति से मिलेगा खाद पटवारी के पास नाम दर्ज कराने पर मिलेगी तारीख नर्मदा के घाटों पर स्नान और नौकायन प्रतिबंधित जिला एवं स्थानीय स्तर पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी हर घर तिरंगा अभियान: खिलाड़ियों ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प तिरंगा रैली में गूंजे भारत मात... स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागर...

बड़ी खबर हरदा : दलित महिलाओं को मंदिर प्रवेश से रोका, हंडिया थाने में 2 लोगो पर एफआईआर दर्ज, कृषिमंत्री के पूर्व गांव का मामला

हरदा : आजादी के 75 वर्ष बाद भी गांव में छुआछूत भेदभाव किया जा रहा है। आज भी कई गांवो में दलित मंदिर में प्रवेश नही पा सकते। ये स्थिति दुःखद है। हरदा जिले के राता तलाई गांव में दलित महिलाओं को मंदिर प्रवेश से रोकने का मामला सामने आया है। मालूम हो, कॄषिमंत्री कमल पटेल के पूर्व गृहग्राम रातातलाई का मामला है।

मिली जानकारी के अनुसार 26/09/2023 ग्राम रातातलाई में अहिरवार समाज के कुछ महिलाएं एवं पुरुषो के द्वारा ग्राम में स्थित बजरंग मंदिर में पूजा अर्चना करने गए थे वही शीतला माता का भी मंदिर है। । जहां ग्राम के कुछ उच्च वर्गों के लोगों द्वारा उन्हें मंदिर में जाने से रोका एवं अपमानित कर जाति सूचक गालियां, अभद्र व्यवहार किया गया एवं मंदिर में प्रवेश करने से रोका गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
गांव की महिलाओ पुरुषो ने अहिरवार समाज के जिला अध्यक्ष मुरली रंगीले को घटना के बारे में अवगत कराया। मामला बढ़ता देखकर हंडिया थानेदार अनिल सिंह गुर्जर तत्काल गांव पहुंचे और लोगो को समझाइए दी। कुछ घंटे बाद तहसीलदार भी गांव पहुंची और जानकारी ली।

मिली जानकारी के अनुसार आदर्श अहिरवार समाज संगठन हरदा के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में समाज के लोग पीड़ित महिलाओं के साथ हंडिया थाने पहुंचे। जहा जमकर नारे बाजी की समाज के लोगो की शिकायत पर पुलिस ने गांव के दो व्यक्तियों पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

- Install Android App -

इनका कहना है।

ग्राम रातातलाई में मंदिर जाने से महिलाओ को रोका गया था। ग्रामीण और अहिरवार समाज के लोग शिकायत लेकर आए थे। दो लोगो के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

अनिल सिंह गुर्जर थाना प्रभारी हंडिया।