jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे... 18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...

बर्फीले पहाड़ों को अब नजदीक से निहार सकेंगे सैलानी, मनाली-रोहतांग के बीच हैली टैक्सी शुरू

मनाली: मनाली-रोहतांग आने वाले देश-विदेश के सैलानी बर्फीले पहाड़ों को अब और नजदीक से निहार सकेंगे। पर्यटन विभाग द्वारा मनाली-रोहतांग के बीच हैली टैक्सी शुरू की गई है। गुरुवार को कुल्लू प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनाली-रोहतांग हैली टैक्सी जॉय राइड को हरी झंडी दी। यह हिमाचल सरकार का आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ पहला पायलट प्रोजैक्ट है।

- Install Android App -

जयराम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहली बार अपना हैलीकॉप्टर सैलानियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़-शिमला के बीच चलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों के मनोरंजन के साथ-साथ आपात स्थिति में भी इस चौपर को प्रयोग में लाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस हेली टैक्सी सेवा से सैलानी 3500 रुपए खर्च कर चंद मिनट में रोहतांग का दीदार कर सकेंगे। हेलीकॉप्टर मनाली से उड़ान भरेगा और सैलानी 15 से 20 मिनट की जॉय राइड कर सकेंगे।

पहले एक फिर बढ़ा देंगे सेवाएं
आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक कैप्टन वी.के. सिंह ने कहा कि शुरूआती दौर में एक ही चौपर सेवा देगा, लेकिन जरूरत पड़ी तो चौपर की संख्या बढ़ा दी जाएगी। देश-विदेश के सैलानियों से आग्रह है कि वे हिमाचल सरकार की इस पहल का लाभ उठाएं।