ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे प्रेमी की मौत के बाद उसके दोस्त ने प्रेमिका का किया शोषण! फोटो को एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर कि... हरदा: न्यायालय परिसर में न्यायाधीश, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने किया योग हरदा जिले में “संविधान संवाद यात्रा” का आयोजन 22 से 25 जून तक जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम सुखरास में PWD विभाग ने एक किलोमीटर सड़क नहीं बनाई !  बारिश क... हरदा जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ सम्पन्न!  मूंग पंजीयन: आसमान से गिरे खजूर में अटके  गिरदावरी नहीं होने से अटका मूंग पंजीयन!  गुर्जर समाज ने महापौर को सौंपा ज्ञापन,भगवान देव नारायण और माता फ्ना धाय के नाम पर चौराहों का नामकरण ... भगवान की हुई प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का हुआ लोकार्पण, धूमधाम से वेदी पर विराजमान हुए भगवान पारसनाथ जी सिवनीमालवा: SDM से न्यायालय ने अवमानना के लिए मांगा स्पष्टीकरण ! एसडीएम सरोज परिहार पर न्यायालय के अ...

बलात्कारी: जलेबी बाबा की हार्ट अटैक से हुई मौत, सैकड़ो महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट चुका था आबरू

दुष्कर्म के कई मामलों में हिसार की सेंट्रल जेल-2 में सजा काट रहे टोहाना के अमरपुरी उर्फ जलेबी बाबा उर्फ बिल्लू (49) की मंगलवार रात मौत हो गई।

हिसार: एक युवक जो कभी जलेबी की रेहड़ी लगाता था। बाद में बाबा बन गया और आश्रम बना लिया।धर्म का चोला ओढ़कर तंत्र मंत्र के सहारे वो जलेबी बाबा के नाम से प्रसिद्ध हो गया। उसकी मधुर वाणी से आसपास कई लोगो को उसने अपने मकड़जाल में फंसा लिया। भक्तो के द्वारा दिए दान से उसने आश्रम भी बना लिया लोग उसके दीवाने बन गए। लेकिन धीरे धीरे वो मार्ग से भटक गया और महिलाओ से इश्क लड़ाने लगा। उनको जाल में फसाने के लिए उन्हें नशीली दवा प्रसाद में देने लगा फिर उनका शारीरिक मानसिक शोषण करने लगा। इस बाबा की काली करतूतों की जब पोल खुली तो एक दो नहीं सैकड़ो महिलाए सामने आ गई। सूत्रों कि माने तो लगभग 120 महिलाए उसकी शिकार हो चुकी थी।  जिनका इसने शोषण किया। बाबा जेल में बंद था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। जलेबी बाबा हिसार की केंद्रीय जेल-2 में बंद था। आजाद नगर थाना पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थित में डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

अमरपुरी मूलरूप से पंजाब के मानसा का रहने वाला था। वर्षों पहले वह टोहाना में

वर्ष 2017 में वह पूरे देश में सुर्खियों में आया जब उस पर सौ से अधिक महिलाओं ने उपचार और प्रवचन के दौरान नशीली दवाई मिलाकर चाय पिलाने एवं बेसुध होने पर उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप जड़ा था। बाद में मामले की जांच हुई तो आश्रम से आपत्तिजनक सामग्री का भारी जखीरा मिला था।

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 14 साल की हुई थी सजा,,

- Install Android App -

जलेबी बाबा अमरपुरी पर लगे आरोप में पांच साल तक कोर्ट सुनवाई चली थी। फतेहाबाद की जिला कोर्ट ने दस जनवरी, 2023 को 14 साल की सजा सुनाई। बताया जा रहा है कि अब जलेबी बाबा जेल में रहते कई दिनों से बीमार चल रहा था। जेल में ही रहते उसका अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से उपचार चल रहा था।

जेल प्रशासन के अनुसार, मंगलवार दोपहर को अमरपुरी उर्फ जलेबी बाबा को सीने में तकलीफ हुई थी। उसे जेल से पहले हिसार के जिला नागरिक अस्पताल और फिर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

शाम तक उसे सेहत में सुधार होने पर वापस जेल लाया गया था। बताया जा रहा है कि रात को अमरपुरी को अपनी बैरक में रहते फिर से सीने में दर्द हुआ। उसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

केस में हुई थी सजा, सब एक साथ चल रही थीं
अक्टूबर, 2017 में टोहाना स्थित जलेबी बाबा के आश्रम में महिला श्रद्धालुओं के आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। पिछले वर्ष 10 जनवरी को फतेहाबाद कोर्ट ने जलेबी बाबा को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 14 साल की सजा सुनाई थी।

कई अन्य महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में सात-सात साल की सजा, आइटी एक्ट के तहत पांच साल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट के आदेश पर ये सभी सजा एक साथ चलनी थी।