jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

बसों में ATM कार्ड से भुगतान करने में यह जिला देश में नंबर वन

उज्जैन : भोपाल  में चलने वाली सूत्र सेवा की एसी बस में टिकट लेने के लिए यात्री एटीएम कार्ड से भी भुगतान कर सकते हैं। नगर निगम के टैक्स जमा करना हो या शुल्क, इसके लिए नकद राशि देने की जरूरत नहीं है, कार्ड से पेमेंट किया जा सकता है। शहर आए तीर्थ यात्री या पर्यटक नकद राशि जेब में रखने की बजाए बैंक से कॉमन मोबिलिटी कार्ड ले कर शहर में घूम सकते हैं और उससे पेमेंट कर सकते हैं। यह सब सुविधाएं शहर में शुरू कर स्मार्ट सिटी कंपनी केंद्र सरकार के डिजिटल पेमेंट अवार्ड 2018 का पहला चरण जीत चुकी है। उज्जैन को देश में नंबर वन घोषित किया गया है। केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने देश के 100 शहरों के बीच डिजिटल पेमेंट अवार्ड 2018 स्पर्धा आयोजित की है। इसके पहले चरण के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। 72 शहरों का चयन दूसरे दौर के लिए हुआ है। इनमें उज्जैन नंबर वन है। दूसरे नंबर पर ग्वालियर, तीसरे पर इंदौर, पांचवें पर जबलपुर, 11 वें पर सतना और 21 वें पर भोपाल है। अब दूसरे चरण की स्पर्धा शुरू होगी। इसके बाद नवंबर में अ‌वार्ड की घोषणा होने की संभावना है।