jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

बातचीत के लिए तैयार, लेकिन वार्ता और आतंक एक साथ नहीं हो सकते : राजनाथ सिंह

श्रीनगर : केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत बातचीत के लिए तैयार है लेकिन ‘आतंक और वार्ता’ एक साथ नहीं हो सकते हैं। सिंह जो एक दिवीसय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे ने कश्मीर में लोगों से सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जाने वाले अभियानों के पास नहीं जाने की अपील की। श्रीनगर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने सभी राजनीतिक पार्टियों से आगामी पंचायती चुनावों में भाग लेने की अपील की। बता दें कि राज्य की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों नैशनल कांफ्रैंस और पी.डी.पी. ने पहले से पंचायती चुनावों का बहिष्कार करने की घोषणा की है। गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को विकसित राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है। जहां तक जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की बात है, पिछले 4 महीनों में बड़ा बदलाव दिखा है। पत्थरबाजी के मामलों की संख्या में गिरावट आई है। मुझे सूचना मिली है कि आतंकी भर्ती की संख्या में भी गिरावट आई है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शहरी निकाय चुनावों के दौरान हिंसा की कोई घटना नहीं हुई। आज राज्य के आगामी पंचायत चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही राज्य के विकास के बारे में बात करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकारें जम्मू कश्मीर और लद्दाख के विकास के लिए मिलकर काम कर रही हैं। बीते 21 अक्टूबर को कुलगाम में हुए बम धमाके में मारे गए नागरिकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि 21 अक्टूबर को हुए मुठभेड़ के बाद मारे गए नागरिकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।