jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

बाबरी मस्जिद के पक्षकार अंसारी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

फैजाबाद: बाबरी मस्जिद विवाद के पक्षकार इकबाल अंसारी को धमकी भरा पत्र भेजने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक अमेठी का रहने वाला है। पत्र में बाबरी मस्जिद की पैरवी छोड़ने की बात कही गई थी।

- Install Android App -

बता दें कि, इस पत्र में सूर्य प्रकाश ने बाबरी मस्जिद विवाद के पक्षकारों को पाकिस्तान भेजने की धमकी दी थी। उसने कहा कि मैंने तुम्हारा बहुत बड़ा भू-भाग 1947 में पाकिस्तान को दे दिया है। बाबरी पक्षकार खुशियां देते हैं तो उन्हें गले लगा लिया जाएगा। यदि बेजा रार और अनुचित हक जताया तो सीमा पार खदेड़ दिया जाएगा, क्योंकि भारत 600 राजन्य परिवारों की रियासत है जो महाराज श्रीराम के वशंज हैं। यह हिंदुओं का हिस्सा है। आपको इसे समझना होगा।

पत्र के मिलने के बाद इकबाल ने अपनी जान को खतरा बताया था। जिसके चलते उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई । साथ ही उन्होंने मांग की है कि पत्र को प्रशासन के साथ साथ मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी दिखाया जाए।