मकड़ाई समाचार हरदा। रहटगांव निवासी 12 वर्षीय सानिया पुत्री सलीम खान का लगभग 6 वर्ष पूर्व हृदय में जन्मजात एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट होने के कारण मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना के अंतर्गत चिरायु हॉस्पिटल भोपाल में ऑपरेशन कराया गया था। कुछ समय से सानिया को फिर तकलीफ होने लगी थी। सानिया के पिता सलीम खान ने कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग से मदद की अपील की, जिस पर उन्होने तत्काल सानिया के उपचार की व्यवस्था हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर जैसानी ने सानिया के उपचार के संबंध में चिरायु अस्पताल भोपाल के संचालक से चर्चा की तथा सानिया को चिरायु अस्पताल के लिये रेफर करते हुए उसे तत्काल विशेष वाहन से डॉक्टर के साथ चिरायु अस्पताल भोपाल भिजवाने की व्यवस्था की। जिला प्रशासन से मिली इस त्वरित मदद से सलीम खान और उसका परिवार बहुत खुश है।
ब्रेकिंग