मकड़ाई समाचार महाराष्ट्र;
महाराष्ट्र के अहमदनगर जेजे सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 10 कोरोना मरीजों की जलने से मौत हो गई है। अहमदनगर के कलेक्टर राजेंद्र भोसले ने घटना की पुष्टि की है। ये आग सिविल अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी थी। इस हादसे में 10 कोरोना मरीजों की दुखद मौत हो गई है। जबकि एक मरीज झुलस गया है। घायल मरीज का इलाज किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। आग अस्पताल के आईसीयू तक पहुंचने की वजह से गंभीर चिंता जताई जा रही है। अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
इस बीच दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। आग बुझाने का काम जारी है। राज्य के सिविल अस्पतालों में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। एक बार फिर सिविल अस्पतालों में आग से निपटने के इंतजामों पर सवाल खड़े हो गए हैं।