jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे नर्मदापुरम: लिव-इन प्रेमिका की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार अपर नर्मदा, राघवपुर और बसानिया बहुउद्धेशीय परियोजनाओं के डूब प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की समाधान योजना में 1 लाख 74 हजार उपभोक्ता जुड़े महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में, फूंका मंत्री विजय शाह का पुतला विधायक गोलू शुक्‍ला के बेटे की शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए उज्जैन : 9 साल की मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार इंदौर : बदमाशों की गोली युवक पर लगी, लेकिन मोबाइल ने बचाई जान मऊगंज में प्रशासन का ठंड में खुले आसमान के नीचे अनशन खंडवा में दर्दनाक घटना, तीन घरों में लगी आग, जिंदा जला किसान

बिजनेस शुरु करना हुआ और भी आसान, सरकार इस योजना के तहत बिना गारंटी के दे रही 10 लाख तक का लोन

Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana : अगर आप किसी बिजनेस को शुरु करने के बारे में सोच रहे हैं और आपको पैसों की काफी जरुरत है। ऐसे में आपको कहीं से भी मदद नहीं मिल रही है। इसी चिंता से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार ने एक खास तरह की योजना शुरु की है। इसका नाम पीएम मुद्रा लोन है। इस योजना के तहत बिजनेस शुरु करने वालों को 10 लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिल जाता है। योजना में लोन की रकम को तीन कैटेगरी में तय की गई है।

Pradhan Mantri Mudra Loan Yojana

पीएम मुद्रा लोन स्कीम के तहत शिशु, किशोर और तरुण कैटेगरी के तहत लोन लिया जा सकता है। लोन लेने के लिए आपको बैंक में अप्लीकेशन करना होगा और अप्लीकेशन के लिए सही तरीके से सभी दस्तावेजों को जमा करना होगा। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं। ऐसे में आप किन दस्तावेजों की सहायता से लोन ले सकते हैं और इस स्कीम के तहत लोन की राशि कितनी मिलेगी।

शिशु कैटेगरी में मिलती है इतनी राशि

अगर आप खुद के बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हैं और आप शिशु कैटेगरी के तहत लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको 50,000 रुपये तक की लोन राशि मिल जाएगी। इस लोन की राशि को चुकाने के लिए आपको 5 साल का समय दिया जाता है। इस समय 10 फीसदी से लेकर 12 फीसदी तक का ब्याज लिया जा सकता है।

- Install Android App -

किशोर कैटेगरी में लोन की राशि

अगर आप पहले से ही बिजनेस को शुरु कर चुके हैं तो आप इस स्कीम के तहत 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख तक का लोन ले सकते हैं। लोन देने वाली संस्था इस राशि पर अलग-अलग ब्याज की राशि तय की जाती है। इसके साथ ही लोन की राशि देते समय अप्लीकेशन और क्रेडिट स्कोर को जांचना होगा। अगर रिकार्ड सहीं पाया जाता है तो लोन को अप्रूव कर दिया जाता है।

तरूण लोन कैटेगरी में राशि

ये स्कीम उन लोगों को दी जाती है जो कि अपने बिजनेस को शुरु कर चुके हैं और बिजनेस को और आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं जिसके लिए संपत्ति आदि खरीदने की जरुरत नहीं है। ऐसे में लोन की रकम दी जाती है, जो कि 5 लाख रुपये से 10 लाख तक हो सकती है। इस ब्याज दर लोन देने वाली संस्था की तरफ से ये तय किया जाता है।

इन कागजों की होगी जरुरत

वहीं इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको आवेदन फॉर्म, पासपोर्ट साइज फोटो, KYC, पहचान पत्र, इनकम सर्टिफिकेट, पता पत्र, कार्यालय प्रमाण पत्र, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र आदि की जरुरत होगी।