jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

बिना इजाजत डाटा का उपयोग कर रहा गूगल न्यूज़ ऐप

ऐप में बग आने से यूजर्स की बढ़ी डाटा खपत

गैजेट डेस्क : एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर गूगल न्यूज़ ऐप का उपयोग करने वाले यूजर्स ने शिकायत की है कि यह ऐप बैकग्राउंड में अत्यधिक डाटा का उपयोग कर रहा है, जिससे उन्हें ज्यादा डाटा चार्ज देने पड़ रहे हैं। अमेरिकी टेक्नोलॉजी न्यूज़ वेबसाइट द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल न्यूज़ हेल्प प्लेटफॉर्म पर यूजर्स द्वारा दर्जनों पोस्टस की गई हैं, जिनमें उनका कहना है कि जून से ही यह ऐप ज्यादा डाटा का खपत कर रहा है। हो सकता है कि यह ऐप किसी बग का शिकार हुआ हो। गूगल इस समस्या को देख तो रही है, लेकिन अभी भी इसका समाधान नहीं किया गया है।

इस तरह सामने आई समस्या 

वर्ज के ही रीडर जैच डॉउडल ने ईमेल के जरिए अपने अनुभव और ऐप के स्क्रीनशॉट्स को न्यूज़ वेबसाइट के साथ शेयर किया और इसमें डाटा यूसेज को भी दर्शाया। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि गूगल न्यूज़ ऐप लगातार यूजर की जानकारी के बिना ज्यादा डाटा यूज कर रहा है। इस ऐप ने मेरे फोन में 12GB डाटा का उपयोग किया है, वो भी जब मैं सोया हुआ था और उस समय मैंने Wi-Fi को भी डिस्कनेक्ट किया हुआ था। इससे मुझे 75 अमेरिकी डॉलर (लगभग 5500 रुपए) ओवर चार्जेस भी देने पड़ेंगे।

मोबाइल डाटा को खत्म कर रहा ऐप

- Install Android App -

कई यूजर्स के मुताबिक, यह ऐप मोबाइल डाटा को बर्न कर रहा है, वो भी तब जब उन्होंने सेटिंग्स में डाउनलोड वाया Wi-Fi ऑप्शन को ऑन किया हुआ है। कुछ मामलों में गूगल न्यूज़ ऐप ने यूजर का 24GB तक डाटा तक उपयोग किया है, जिससे सेल्युलर कंपनी द्वारा यूजर पर 385 डॉलर (28 हजार 300 रुपए) तक का अधिक शुल्क लग सकती है।

इश्यू को फिक्स करने पर हो रहा काम

इस इश्यू को गूगल न्यूज़ कम्युनिटी मैनेजर द्वारा वेरीफाई करने के बाद सितंबर के महीने से ही ठीक किया जा रहा था। कंपनी ज्यादा डाटा उपयोग होने को लेकर लगातार इन्वेस्टिगेशन कर रही है और इसे फिक्स करने पर काम भी हो रहा है, लेकिन यह अभी ठीक नहीं हुआ है।

समस्या को ठीक करने का एकमात्र तरीका

इस समस्या के उजागर होने के बाद कुछ यूजर्स ने बताया है कि इसका सिर्फ एक ही समाधान है कि बैकग्राउंड डाटा को डिसेबल कर दिया जाए। इस समस्या को लेकर द वर्ज ने गूगल तक पहुंच बनाई है, लेकिन अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।