jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

बिपिन रावत की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी, कहा- सुधर जाओ, नहीं तो करेंगे बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली: आर्मी चीफ बिपिन रावत ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी हरकतों से बाज आए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। इसके साथ ही पाक सेना घुसपैठियों की मदद भी करती है। अगर पाकिस्तान भारतीय सेना को मजबूर करेगा तो हम बड़ी कार्रवाई करेंगे।

रावत ने कहा कि पाकिस्तान जानता है कि वह अपने इरादों में कभी सफल नहीं हो सकता। वह आतंक को दूसरे तरीके के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। पाक कश्मीर में विकास नहीं चाहता है, लेकिन भारत ऐसी स्थितियों का सामना करने को तैयार है, हम विभिन्न ऑपरेशन को पूरा करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

- Install Android App -

आर्मी चीफ ने कहा कि पाकिस्तान के आतंक फैलाने वाले मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। पाकिस्तान भी यह बात जानता है। पाकिस्तान कश्मीर के विकास को रोकना चाहता है। लेकिन भारत सरकार और सेना उसे कामयाब नहीं होने देगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कहा कि क्यों ना पत्थरबाजों के साथ भी आतंकवादियों जैसा सलूक हो। सेना प्रमुख ने कहा, “जिस जवान की पत्थरबाजी में मौत हुई है, वह सीमा सड़क टीम की सुरक्षा में लगा हुआ था, जो सड़कों का निर्माण कर रही है। कुछ लोग उसके बाद हमसे कहते हैं कि पत्थरबाजों के साथ आतंकियों जैसा व्यवहार ना करो।”