jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

बुरहानपुर में मॉल के अंदर लगी आग, जान बचाने छत से कूदे लोग

बुरहानपुर। इंदौर-इच्छापुर स्टेट हाईवे पर स्थित पाकीजा मॉल में देर रात आग लग गई। यह इतनी तेजी से फैली कि कर्मचारी ऊपर की मंजिल में फंसे रह गए। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। इस दौरान जान बचाने के लिए कर्मचारी मॉल की छत से नीचे कूद गए, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। करीब 6 घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग की वजह से मॉल में रखा करोड़ों रुपए सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।