jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

बेटी आराध्या संग रैंप पर उतरीं ऐश्वर्या, SAME ड्रेस में दिखा ग्लैमरस अंदाज

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में कतर के दोहा में हुए फैशन वीकेंड इंटरनेशनल 2018 में रैम्प पर उतरीं। इस दौरान उनके लुक को देख सबकी सांसे थम गई। इस समय उनके साथ उनकी बेटी आराध्या भी थी। शो में ऐश्वर्या ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा को रिप्रेजेंट किया। ऐश्वर्या ने मनीष के डिजाइन किए व्हाइट और रेड हैवी गाउन में अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना दिया।

इस ड्रस के साथ उनका मेकअप और हेयरस्टाइल उनके लुक में जान डाल रहा था। आराध्या ने भी मम्मी की ड्रेस से मैच करता हुआ गाउन पहना था, जिसे कैरी कर के वो काफी खुश दिखाई दे रही था। आराध्या इस लुक में किसी प्रिंसेस के कम नहीं लग रही हैं। आराध्या और ऐश्वर्या की एक तस्वीर सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। इस तस्वीरे में दोनों एक दूसरे के लिप्स पर किस करती दिखाई दे रही हैं

एक वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या रैम्प वॉक करते समय भी अपने बेटी को बेहद प्यार से देख रही हैं और ऑडियंस में बैठी आराध्या को फ्लाइंग किस कर रही हैं। ऐसे में आराध्या मुस्कुरा रही हैं और अपनी मम्मी से नजरे नहीं हटा पा रही हैं।

- Install Android App -

फैशन शो के बाद आराध्या ने रैम्प पर काफी मस्ती की। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस काफी शेयर कर रहे हैं। बता दें कि अवॉर्ड इवेंट हो या फैशन शो हो या फिर कोई इंटरनेशनल ट्रिप आराध्या हमेशा ही ऐश्वर्या का हाथ थामे दिखाई देती हैं।