jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

बेटी के हालचाल लेने उसके ससुराल पहुँचे बुजुर्ग पिता की पीठ पीठ कर हत्या, माँ गम्भीर घायल, आरोपी गिरप्तार

हरदा/ जिले के  एक गॉव में अपनी बेटी के हालचाल लेने पहुचे बुजुर्ग पिता की ससुराल में पीठ पीठ कर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। वही महिला को भी डंडे से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चौकड़ी थाना छीपाबड़ निवासी सुखलाल पिता सुखराम कोरकु उम्र 58 वर्ष ने अपनी बेटी आरती का 4 माह पूर्व ग्राम भंवर तालाब में करण पिता चंपालाल से विवाह कीया था। मां बाप को पता चला कि करण उनकी बेटी को मारता पीटता है इस बात पर सुखराम अपनी पत्नी भागवती बाई तथा भतीजे पुन्नू को लेकर बुधबार को शाम बेटी का हालचाल पता करने ग्राम भंवर तालाब पहुंचे थे । जहां उनकी बेटी आरती ने बताया कि पति उस पर चरित्र की शंका करता है और आए दिन मारता पीटता रहता है मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती हूं मुझे अपने घर ले चलो इस बात पर मां बाप ने अपनी बेटी को मोटरसाइकिल से भतीजे पुन्नू के साथ घर रवाना कर दिया ।इसी बात से गुस्साए बेटी के पति करण और ससुर चंपालाल ने बुजुर्ग सुखराम तथा उसकी पत्नी भागवती बाई को लाठियों से बेरहमी से मारा पीटा मारपीट से सुखराम कोरकु की मौके पर ही मौत हो गई और भागवती बाई गंभीर घायल हो गई । सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी हडिया जे यू सिद्दीकी पुलिस टीम के ग्राम भवरतलाब पहुंचे जहां मृतक सुखराम का शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु हरदा जिला अस्पताल रवाना किया और घायल भागवती बाई को अस्पताल में भर्ती करवाया मौके पर ही आरोपी करण पिता चंपालाल एवं उसका पिता चंपालाल पिता बुद्धू कोर कु के विरुद्ध धारा 302 ,323, 34 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध किया एवं आरोपी को तत्काल दबिश देकर गिरफ्तार किया।