बैतूल: दो दिन के लिए बैतूल दौरे में आए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने घोष वादन का प्रशिक्षण ले रहे स्वयंसेवकों से सीधी बात की। उन्होंने स्वयंसेवकों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी हुई रचनाओं को सुना। यहां पर उन्होंने कहा हम अपनी खुशी के लिए नहीं, बल्कि विश्व कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। कई बार अच्छे वादक व गायक को अपने गुण का अहंकार हो जाता है। जिसको अहंकार हो जाता है वह लोगों को जोड़ नहीं सकता। अतः कार्यकर्ता को अहंकारी नहीं होना चाहिए।
भारत-भारती आवासीय विद्यालय परिसर में 25 सितंबर से 20 दिन के लिए अखिल भारतीय घोष वर्ग प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इस प्रशिक्षण में देश भर के 100 से अधिक कार्यकर्ता सुबह-शाम घोष की नई-नई रचनाओं को सीखने का अभ्यास कर रहे हैं। रविवार सुबह संघ प्रमुख घोष वादकों का मार्गदर्शन करेंगे। यहां देश भर से जुटे करीब 150 उन स्वयं सेवको से चर्चा भी करेंगे जो यहां बीते एक पखवाड़े से संघ के बैंड का प्रशिक्षण ले रहे है। संघ प्रमुख 14 अक्टूबर को नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक
हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़...
इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी
कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ...
महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर...
जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला...
देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट...
भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ...
धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क...
हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
