jhankar
ब्रेकिंग
किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित RTO ई-चालान के नाम पर .APK फाइल भेजकर बैंक खाते साफ कर रहे साइबर ठग: राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम ... हरदा जिला एक नजर में..।

बैतूल में सोशल मीडिया पर गुंडागर्दी के वीडियो प्रसारित करने वाला युवक हरभजन सिंह बग्गा, कट्टे के साथ गिरफ्तार,

आरोपी युवक हरभजन

बैतूल : बैतूल शहर में पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट मीडिया में गुंडागर्दी करते हुए दहशत ‘फैलाने के वीडियो प्रसारित हो रहे थे। कुछ युवकों के द्वारा कार में स्टंट करते हुए दहशत फैलाने की हरकतें की जा रही थीं। इसे जब पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में जागरूक लोगों के द्वारा लाया गया।

- Install Android App -

उसके बाद एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने सक्रियता से आरोपितों की तलाश, प्रारंभ की।

27 अगस्त को पुलिस ने कार में स्टंट करने वाले दीपक गायकवाड़ को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर उससे अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की गई थी इसमें यह सामने आया कि उसके साथ हरभजन नाम का युवक भी इसमें शामिल है। अनुविभागीय अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में (सोयम’ की सरकार) जैसे शब्दों का इस्तमाल किया गया था। ये शब्द हरभजन नामक युवक के आईडी से जारी हुए थे। कोतवाली पुलिस काफी समय से सरगर्मी से तलाश कर रही थी। एक युवक दीपक गायकवाड के गिरफ्तार होने के बाद से हरभजन पुलिस से बचने के लिए शहर से बाहर अपने रिश्तेदारों के पास चला गया था। छह सितंबर को पुलिस ने हरभजन को गोठाना में कार क्रमांक एमपी 48 सीए 0275 के साथ पकड़ लिया। हरभजन के कब्जे से 315 बोर का लोडेड कट्टा भी मिला। पुलिस द्वारा हरभजन सिंह पिता चन्दन सिंह बग्गा 19 साल निवासी काशी तलाब के पास सदर बैतूल के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपित को गिरफ्तार कर जप्त की गई कार के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।