jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में मण्डी प्रांगण में मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जारी क... नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत कार्यशाला, रैली व शपथ का हुआ आयोजन हरदा के पीलियाखाल में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन दतिया में सगाई से लौट रहे युवकों पर फायरिंग, एक की मौत रिश्वत पर लगाम लगाने की कोशिश तहसीलदार ने चैंबर के बाहर टांग दिया अपना मोबाइल नंबर, बोले - पैसे मां... 18 जून 2026, गुरुवार – मध्यप्रदेश की अपडेट खास खबरें 18 जून 2026, गुरुवार को विदेश और देश की बड़ी खबरें बड़ी खबर: ईरान-अमेरिका युद्धविराम की उम्मीद, होर्मुज खुलने से तेल की कीमतें गिर सकती हैं | भारत को ह... तारीफ़नामा बनाम माफ़ीनामा ! नर्मदापुरम संभाग में जनकल्याण शिविर का आज आखिरी दिन: 7 दिन में हजारों समस्याओं का मौके पर निपटारा

बैरागढ़ विस्फोट प्रभावित सभी पीड़ित परिवारों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएं : कलेक्टर श्री सिंह , टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

हरदा / बैरागढ़ विस्फोट प्रभावित सभी पीड़ित परिवारों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक में सभी अधिकारियों को दिये। उन्होने जिला आपूर्ति अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र परिवारों को गैस चूल्हा व सिलेण्डर उपलब्ध कराया जाए। पीड़ित परिवारों के बच्चों की निःशुल्क शिक्षा के लिये कार्य योजना बनाई जाए। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री कुमार शानु देवड़िया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

- Install Android App -

कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि डोर टू डोर सर्वे कर रूटिन चेक अप करें तथा जो व्यक्ति रैफर किये गये थे, उनका नियमित रूप से फालोअप लें। उन्होने बैठक में निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाए। उन्होने निर्देशित किया कि बैरागढ़ विस्फोट प्रभावित परिवारों के सदस्यों को उनकी योग्यता व क्षमता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करें। साथ ही इन परिवारों को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करें।