jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी ‘नमस्ते इंग्लैंड’, वहीं ‘बधाई हो’ ने की ताबड़तोड़ कमाई

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की स्टारर फिल्म “बधाई हो” बॉक्स अॉफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने अब तक कुल 51.35 करोड़ रुपये इक्ट्ठे कर लिए। जानकारी के लिए बता दें कि “बधाई हो” का बजट करीब 25 करोड़ रुपये है। आयुष्मान की यह पहली फिल्म है जिसने ओपनिंग डे पर ही बंपर कमाई की है।

- Install Android App -

वहीं अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म “नमस्ते इंग्लैंड” की बात करें तो फिल्म की शुरुआत काफी धीमी हुई। “नमस्ते इंग्लैंड” की अभी तक की कुल कमाई 6.60 करोड़ ही रही।

“नमस्ते इंग्लैंड” फिल्म का बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है जो कि बधाई हो फिल्म की तुलना में काफी अधिक है। बता दें कि “नमस्ते इंग्लैंड” की शूटिंग भारत के अलावा विदेश में हुई तो वहीं बधाई हो फिल्म की शूटिंग दिल्ली और मेरठ में हुई है।