jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

ब्रिटेनः यूरोपीय यूनियन को लेकर लाखों लोगों ने किया प्रदर्शन

लंदनः ब्रेक्जिट (यूरोपीय यूनियन से अलग होने का मुद्दा) को लेकर शनिवार को 6,70,000 लोगों ने लंदन में रोष मार्च किया। इस मुद्दे पर  चुनी गई ब्रिटिश प्रधानमंत्री  थरेसा मे सरकार के लिए यह प्रदर्शन बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। ब्रेक्जिट पर वार्ता के बीच इतना बड़ा विरोध प्रदर्शन पहली बार हुआ है। प्रदर्शन दौरान यूरोपीय यूनियन में बने रहने की मांग  की मांग की गई। 2016 में ब्रेक्जिट पर हुए मतदान में 52 प्रतिशत लोगों ने यूरोपीय यूनियन से अलग होने पर राय जताई थी।

प्रदर्शनकारी ईयू का नीले और सुनहरे रंग का झंडा हाथ में लेकर ब्रेक्जिट वार्ता को रद करने की मांग कर रहे थे। यह वार्ता यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन के रिश्ता तोड़ने के सिलसिले में चल रही है। 28 यूरोपीय देशों का संगठन यूरोपीय यूनियन दुनिया में व्यापार का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है।

- Install Android App -

प्रदर्शन आयोजित करने वाले लोगों में शामिल जेम्स मैकग्रोरी के अनुसार लोगों को एहसास हो रहा है कि ब्रेक्जिट का उनकी जिंदगी और आने वाली पीढि़यों पर बुरा असर पड़ेगा। इसलिए अब ज्यादातर लोग अब यूरोपीय यूनियन के साथ बने रहना चाहते हैं।

प्रदर्शनकारी हाइड पार्क में एकत्रित हुए और वे डाउनिंग स्ट्रीट स्थित प्रधानमंत्री आवास के सामने से गुजरते संसद तक गए। वहां पर जाकर जुलूस का रास्ता पूरा हुआ। सन 2003 में इराक युद्ध में ब्रिटेन के शामिल होने के फैसले के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद यह हाल के दशकों में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन था।