हरदा/ बुधवार शाम को स्थानीय महारानी लक्ष्मीबाई मिडिल स्कूल ग्राउंड मैदान पर विधायक डॉक्टर रामकिशोर दोगने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेंद जैन हरदा कलेक्टर श्री एस विश्वनाथन, श्री अनिल कुमार निदेशक आदिवासी लोक कला एवं विकास अकादमी भोपाल और आज की लीला के प्रमुख स्वामी फतेहकृष्ण जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कृष्ण लीला कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।वृदावंन के कलाकारों के द्वारा माखन चोरी की लीला प्रस्तुत की गई । प्रथम भगवान के स्वरूप का पूजन करने की परंपरा सदियों से भारतीय ज्ञान परंपरा में रही है। ध्रुपद गायिकी की सदियों पुरानी और अनूठी भारतीय परंपरा का निर्वाह करते हुए उन्होंने सारगर्भित पदों के साथ आराधना की। शनैः शनैः लीला अपनी पूर्ण रसिकता के साथ सम्पन्न हुई। लीला प्रमुख की गायिकी और कलाकारों के अभिनय को दर्शक श्रोताओं का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ।
ब्रेकिंग


