jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

भस्मारती के लिए अब नहीं करना पड़ेगा सड़क पर इंतजार, हो रही खास व्यवस्था

उज्जैन : महाकालेश्वर के भक्तों को भस्मारती में प्रवेश के लिए अब सड़क पर बैठकर इंतजार नहीं करना होगा, इसके लिए द्वार और व्यवस्था को बदला जाएगा। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने भस्म आरती में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश द्वार बदलने का निर्णय कर इसका प्लान बना लिया है। इसके लागू होने के बाद श्रद्धालुओं को गेट चार वर्तमान भस्म आरती द्वार की बजाए मंदिर की डिस्पेंसरी के पास से प्रवेश दिया जाएगा।
इसके बाद श्रद्धालु पुराने प्रशासनिक कार्यालय के सामने और कॉरिडोर की छत पर निर्मित शेडवाले होल्डअप से फेसेलिटी सेंटर, कॉरिडोर, मारबल गलियारे, विश्रामधाम, सभामंडप से होकर नंदीहॉल बैरिकेड्स तक पहुंच सकेंगे। इसमें श्रद्धालुओं को हवा-पानी के साथ बैठने की सुविधा भी मिल जाएगी। मंदिर समिति ने शेडवाले होल्डअप में पंखों के साथ चेयर लगाई है। फिलहाल आने वाले श्रद्धालु शेडवाले होल्डअप में बैठकर प्रवेश के लिए इंतजार कर सकते हैं।