भोपाल। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत का आज निधन हो गया।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि साथी विजेश लूनावत जी एक कुशल संगठक, प्रभावी संप्रेषक और चुनावी प्रबंधन के महारथी थे। वे अत्यंत निपुण रणनीतिकार थे। मप्र में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने में उनका अहम योगदान था। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। विजेश जी, हो सके तो लौट कर ज़रूर आना।
ब्रेकिंग