jhankar
ब्रेकिंग
15 अगस्त के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासभा की बैठक हरदा : जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी हरदा में अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के द्वारा बड़... इंदौर: बस का किराया 1.5 गुना तक बढ़ा  रक्षाबंधन से पहले लाड़ली बहनों की बढ़ी परेशानी कोलकाता: कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी के काफिले का विरोध, 'चोर-चोर' के नारे और कीचड़-जूते फेंकने का आ... महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले नासिक, सूर... जबलपुर: शराबी बेटे ने 75 साल की मां को सड़क पर घसीटा-पीटा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की तला... देवास: कोतवाली पुलिस की दबिश, कैंपेन ग्राउंड के पास जुए का अड्डा पकड़ा, 8 आरोपी गिरफ्तार खाली प्लॉट... भोपाल: नन्हे चाचा डेयरी के मिक्स दूध में डिटर्जेंट मिला, खाद्य लाइसेंस निलंबित, 7 लाख का घी भी जब्त ... धार में भीषण सड़क हादसा: महाकाल दर्शन कर लौट रहे 6 गुजराती युवकों की मौत, 1 घायल वैन-ट्रॉले की टक्क... हंडिया बस स्टैंड अतिक्रमण मामला: जांच के आश्वासन के बाद भी कार्रवाई नहीं, अब पक्के टप में धड़ल्ले से...

भाजपा ने घोटाले छुपाने के लिए गुजरात में हिंसा की रची साजिश: कांग्रेस

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असफलताओं तथा घोटालों से ध्यान बांटने के लिए गुजरात में हिंसा करने की साजिश की। पार्टी ने आरोप लगाया कि  मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए इसलिए उन्हें तत्काल हटा दिया जाना चाहिए।

- Install Android App -

हिंसा में भाजपा के नेता और विधायक शामिल
कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल ने पार्टी की नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि इस साजिश में भाजपा के नेता तथा विधायक शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो भी पत्रकारों को दिखाया जिसमें हिम्मतनगर के विधायक राजेंद्र सिंह चावड़ा लोगों को भड़का रहे हैं कि गुजरात में कार्यरत फैक्ट्रियों में स्थानीय लोगों को 80 फीसदी नौकरियां दी जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इसी वीडिया में वहां मौजूद भीड़ में से हिंसा को भड़काने वाली आवाज आ रही है।

कानून को हाथ में लेने की नहीं इजाजत 
गोहिल ने कहा कि गुजरात में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के साथ जो हिंसा की जा रही है वह राजनीतिक से प्रेरित है और भाजपा ने राजनीतिक लाभ अर्जित करने के लिए यह साजिश की। विधायक अल्पेश ठाकोर की भड़कावे संबंधी गतिविधि बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेना चाहिए और कांग्रेस इसकी कभी इजाजत नहीं देती और ऐसी घटनाओं की निंदा करती है।