jhankar
ब्रेकिंग
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के... हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की... हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु... सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र... हरदा में नशे का नेटवर्क गांव-गांव तक फैला, बड़े तस्कर अब भी पकड़ से बाहर

भाजपा ने छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम चुनावों के लिए जारी की पहली लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के क्रम में शनिवार को छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूचियां जारी कीं। भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में इन सूचियों को अंतिम रूप दिया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पारंपरिक राजनांदगांव सीट से प्रत्याशी होंगे, जबकि हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देकर भाजपा में पदार्पण करने वाले युवा ओ पी चौधरी को खरसिया से उम्मीदवार बनाया गया है। इन 77 में से 14 सीटें ऐसी हैं जिनमें भाजपा ने पुराने चेहरों की जगह नये चेहरों को स्थान दिया है। करीब 50 उमीदवार किसान पृष्ठभूमि से आते हैं। छत्तीसगढ़ में 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा।

- Install Android App -

नड्डा ने तेलंगाना विधानसभा के लिए 38 उम्मीदवारों तथा मिजोरम के लिए 13 उम्मीदवारों की सूचियां जारी कीं। मिजोरम में सभी उम्मीदवार ईसाई समुदाय के हैं और पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बैठक में सबसे पहले अमृतसर रेल हादसे पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। वहीं बीजेपी के दिवंगत सांसद भोला सिंह की मौत पर भी शोक व्यक्त किया गया।

छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों में भाजपा के कब्जे वाली तकरीबन सभी सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। ज्यादातर मंत्रियों के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को कसडोल, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर दक्षिण, ननकीराम कंवर को रामपुर (सुरक्षित) से, प्रेम प्रकाश पांडेय को भिलाई नगर से, अमर अग्रवाल को बिलासपुर से, राजेश मूणत को रायपुर पश्चिम से, चंद्रशेखर साहू को अभनपुर से, अजय चंद्राकर को कुरुद से, केदार कश्यप को नारायणपुर (सुरक्षित) से, श्रीमती लता उसेंडी को कोंडागांव (सुरक्षित), महेश गागड़ा को बीजापुर (सुरक्षित) से उतारा गया है।

संसदीय बोर्ड की बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, श्री नड्डा, संगठन महासचिव रामलाल, महासचिव राम माधव, सैयद शाहनवाज हुसैन तथा अन्य नेता उपस्थित थे।