प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया.
खरगोन। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के घर-घर चलो, गांव-गांव चलो अभियान अंतर्गत मंगलवार को जिला कार्यालय पर महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व इंदौर संभाग प्रभारी पूनमचंद पटवारे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परसराम चौहान, मोर्चा के जिला प्रभारी राजेंद्र भावसार, जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मोहन राठौड़, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार, नगर मंडल अध्यक्ष रणजीतसिंह रघुवंशी थे। मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, दीनदयालजी, श्यामाप्रसाद जी व ज्योतिबा फुले के चित्र का पूजन किया। श्री पटवारे ने गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व महात्मा ज्योतिबा फुले की भांति समाज कल्याण का आह्वान किया। जिला प्रभारी श्री भावसार ने ज्योतिबा फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें पिछड़े, दलित, शोषित समाज व महिलाओं का उद्धारक बताया। श्री परिहार ने शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने मोर्चा की गतिविधियों से अवगत कराया। मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अनिल कुशवाह ने बताया आज मंडल स्तर पर ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। संचालन अभियान के जिला संयोजक अभिषेक चौधरी ने किया व आभार श्री राठौड़ ने माना।
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान
ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे, नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड...
आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ
वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह
हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे
हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही
मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए
एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी
ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
