jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग हरदा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा अतिवृष्टि को लेकर प्रशासन अलर्ट, SDM- SDOP ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण हंडिया : भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल का हंडिया में आत्मीय स्वागत! एमपी-राजस्थान समेत कई राज्यों भारी बारिश बाड़मेर-बीकानेर में सड़कें डूबीं, यूपी में हाईवे पर आया गंग... छतरपुर: घरेलू विवाद में पत्नी ने डंडे से पीटकर पति की हत्या की, सबूत छिपाने की भी कोशिश भोपाल: BJP विधायक अजय विश्नोई के 4इमली स्थित सरकारी बंगले के ताले तोड़े विधायक के सूने बंगले में दि... हरदा हलचल पढे़ जिले की खास खबरे  सर्व ब्राह्मण समाज ने चलाया पौधारोपण अभियान प्लेटफॉर्म पर फिसलकर ट्रैक पर गिरे आरपीएफ कॉन्स्टेबल, ट्रेन की चपेट में आने से मौत अज्ञात व्यक्ति क...

भारत और वेस्टइंडीज के T-20 मैच की मेजबानी से पीछे नहीं हटेगा: गांगुली

कोलकाताः बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि कैब भारत और वेस्टइंडीज के बीच चार नवंबर को होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि टिकटों का वितरण पूर्व निर्धारित करार के अनुसार ही होगा। गांगुली ने ईडन गार्डन्स पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैच होगा। टिकट प्रिंट होने जा चुके हैं और अब कुछ नहीं किया जा सकता। जैसा है वैसा ही रहेगा।’’

बीसीसीआई के नए पंजीकृत संविधान के अनुसार स्टेडियम की कुल क्षमता के 90 प्रतिशत टिकट सार्वजनिक बिक्री के लिए रखे जाएंगे जबकि केवल 10 प्रतिशत टिकट मुफ्त बांटे जा सकते हैं। मुफ्त टिकटों के वितरण को लेकर मतभेद के कारण मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ से 24 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी छीनकर विशाखापत्तनम को सौंपी जा चुकी है। 

- Install Android App -

गांगुली ने कहा कि वे भी इस मुद्दे पर समझौता नहीं करेंगे। गांगुली ने इससे पहले कहा था, ‘‘मैं एमपीसीए की समस्या को पूरी तरह से समझ सकता हूं और मैं पूरी तरह से उनके साथ हूं क्योंकि व्यावहारिक समस्याओं को कभी नहीं समझा जाता। उनका दावा पूरी तरह से वैध है।’’

ईडन की 67,000 दर्शकों की क्षमता में से लगभग 30,000 टिकट कोलकाता पुलिस, नगर निगम और दमकल जैसे सरकारी विभागों को मुफ्त बांटे जाते हैं। गांगुली ने कहा, ‘‘मैं सरकारी एजेंसियों, नौकरशाह- लोग जो इस मैच को संभव बनाते हैं- को टिकट के लिए भुगतान करने को नहीं कह सकता। अगर वे चाहते हैं (मैच छीनना) तो वे ऐसा कर सकते हैं। लेकिन हम समझौता नहीं करने वाले।’’