भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवादियों पर लगाम लगाने की चेतावनी दी है। मंगलवार को भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को तलब कर जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी क्षेत्र में रविवार को पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसके साथ ही सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए दो पाकिस्तानी आतंकवादियों के शव ले जाने को कहा।
वदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार 21 अक्टूबर को सुंदरबनी क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश के दौरान भारतीय सैनिकों पर घातक हमले पर औपचारिक रूप से कड़ा विरोध दर्ज कराया है। दो पाकिस्तानी हथियारबंद घुसपैठिए मुठभेड़ में भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए हैं। पाकिस्तान से कहा गया कि वह अपने नागरिकों के शव अपने कब्जे में ले। इसके साथ ही भारत ने चेताया कि गोलाबारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बयान में कहा गया कि विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की ओर से उकसावे की इस कार्रवाई की कड़ी भत्र्सना की और कहा कि इस घटना से साफ हो गया है कि पाकिस्तान आतंकवाद को लगातार शह और समर्थन दे रहा है तथा शांति के लिए रचनात्मक संपर्क को बढ़ावा देने के उसके दावे एक छलावा है।
बयान के अनुसार विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान यह भी कहा कि नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस वर्ष 2018 में संघर्ष विराम के उल्लंघन की अब तक 1591 घटनाएं हो चुकी हैं। पाकिस्तान को अपनी द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं का सम्मान करते हुए अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र से भारत के खिलाफ किसी भी प्रकार के आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद कर देना चाहिए।
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने हरदा एवं हंडिया में आयोजित धार्मिक आयोजनों में हुए सम्मिलित, कथा श्रवण कर क्षे...
18 नवंबर 2026: सोने के साथ चांदी भी हुई सस्ती, जानिए 24 कैरेट, 22 कैरेट और चांदी का भाव
सीसीटीवी ने खोली पोल! 10 हजार की लूट की कहानी निकली झूठी, फरियादी ने खुद कबूला सच
Today harda mandi bhav : हरदा जिले की चार मंडियों में 56,881 क्विंटल उपज की आवक, मक्का की बंपर आवक
न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के तहत दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों एवं निशुल्क विधिक सहायता के...
हरदा: लोक पर्व संजामाई की आरती और आंवला नवमी पूजन के साथ हुआ उद्यापन, नारीशक्ति ने की सुख-समृद्धि की...
हरदा के जामली गांव की बैल जोड़ी ने सिवनी में मारी बाजी, 'शक्ति' और 'रुबाब' बने विजेता, जीते 1 लाख रु...
सिराली में सामुदायिक व गीता भवन के लिए कॉलेज के पास 1-1 एकड़ जमीन का प्रस्ताव
हरदा में नशे के कारोबार पर विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने सख्त, एसपी को सौंपा ज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा हरदा की जिला कार्यकारिणी घोषित, राहुल सिंह पुनिया और सागर तिवारी बने जिला महामंत्र...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
