jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

भारत vs वैस्टइंडीज पहला टैस्ट, पृथ्वी के शतक से मजबूत हुआ भारत

राजकोट : भारत और वैस्टइंडीज के बीच चल रहे पहले टैस्ट मैच में भारत ने शुरुआती झटके से उभरते हुए शानदार शुरुआत की है। रैगुलर ओपनर मुरली विजय और शिखर धवन के टीम से बाहर होने पर शामिल किए गए 20 साल के पृथ्वी शॉ ने अपने पहले ही टैस्ट में शानदार शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। पृथ्वी भारत की ओर से टैस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनके साथ चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर डटे हुए हैं।
इससे पहले राजकोट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। हालांकि भारत को पहले ही ओवर में झटका लग गया जब सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल वैस्टइंडीज के तेज गेंदबाज गैबरियल की गेंद पर पगबाधा हो गया। राहुल अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।