jhankar
ब्रेकिंग
त्योहारों पर शांति व्यवस्था को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न खुशियों की दास्तां : पीएम आवास योजना से रामकिसन को मिला पक्का आशियाना हरदा-खिरकिया मार्ग पर भिरंगी फाटक के पास मरम्मत कार्य निरंतर जारी रहेगा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में होगा प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र ने नरवाई प्रबंधन के लिये किसानों को दी सलाह कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खुशियों की दास्तां :  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से बदली किस्मत कायागांव में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की मांग, महिलाओं ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन सेवा मेरा योगदान - सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों को मिले चश्में

भिलाई स्टील प्लांट हादसा : CEO एम रवि सहित 3 सस्पेंड, मंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में हुए हादसे पर पहली बड़ी कार्रवाई हुई है। हादसे के बाद भिलाई स्टील प्लांट के ceo एम. रवि को हटा दिया गया है। इसके अलावा 2 अन्य बड़े अधिकारियोंं को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

भिलाई स्टील प्लांट में हुए हादसे के बाद केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भिलाई पहुंचे थे। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और हादसे में हुए घायलों से मुलाकात भी की। इसके बाद उन्होंने हादसे के लिए जिम्मेदार मानते हुए पहली बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट के सीईओ एम. रवि सहित 3 को सस्पेंड किया। सीईओ के अलावा GM सेफ्टी डी. पंडियाराजा और DGM एनर्जी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट नवीन को सस्पेंड किया गया है।

- Install Android App -

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजा देने का भी ऐलान किया। 95 लाख रुपए तक मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राशि जल्द से जल्द देने के लिए स्टील सेक्रेटरी को निर्देशित किया गया। साथ ही मृतकों के परिवार के एक सदस्य को भिलाई स्टील प्लांट में नौकरी देने की घोषणा भी की।

केंद्रीय इस्पात मंत्री ने स्वीकार किया कि काम के दौरान लापरवाही बरती गई जिसकी वजह से इतनी बड़ी घटना हुई। उन्होंने कहा कि मरम्मत के काम में नवीन पद्धति नहीं अपनाइ गई। सेफ्टी के दौरान पुराने फार्मूले पर काम करने की वजह से इतनी बड़ी घटना हुई। उन्होंने सभी स्टील प्लांट को निर्देशित किया कि वे अपने यहां सेफ्टी का नया फार्मूला तैयार करें।

आपको बता दें कि भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार को भीषण विस्फोट हुआ था जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और 9 लोग घायल हो गए थे। घायलों को भिलाई के सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायलों का इलाज करने के लिए एम्स दिल्ली के चार डॉक्टरों की टीम सेक्टर 9 अस्पताल पहुंच गई है।