ब्रेकिंग
हरदा: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय धर्मेंद्र चौबे को भास्कर परिवार और स्थानीय पत्रकारों के द्वारा नगर पाल... कृषि अधिकारियों ने किया खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण  Ladli bahna yojna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की मध्यप्रदेश के एक मंत्री के ड्राईवर की दबंगई ससुराल मे की पत्नि की पिटाई ,हुआ मामला दर्ज !  पूर्व सरपंच के भ्रष्टाचार में साथ न देने वाले वर्तमान आदिवासी सरपंच के हटाने की तैयारी में जुटा प्रश... आपसी रंजिश के चलते बेटी का फोटो एडिट कर उसके पिता को भेजा: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार हरदा: शराब के लिए बदमाश ने रास्ता रोककर की मारपीट, चाकू से किया हमला, घायल युवक का भोपाल में चल रहा ... हिन्दू लड़कियो को लव जिहाद में फँसाकर देह व्यापार कराने के लिए लाखो की फंडिंग, कांग्रेस पार्षद पर लगे... ई सुविधा केंद्र से न्यायालय संबंधित सभी जानकारीया प्राप्त होगी: न्यायाधीश  लखनऊ में विमान की लैंडिंग के दौरान पहिए से निकला धुना और चिंगारी! सऊदी अरब से आए विमान 250 हज यात्री...

मंगलवार को कालभैरव को सिंधिया शाही की पगड़ी धारण कराई जाएगी

मकड़ाई समाचार उज्जैन| मंगलवार डोलग्यारस पर उज्जैन में भगवान कालभैरव को सिंधिया शाही की पगड़ी धारण कराई जाएगी। ग्वालियर के सिंधिया राजवंश से रविवार को शाही पगड़ी उज्जैन पहुंची। परंपरा अनुसार राजघराने के ओहदेदारों ने महाकाल मंदिर के पं.संजय पुजारी को पगड़ी सुपुर्द की है। मंगलवार दोपहर 3.30 बजे वे पगड़ी लेकर कालभैरव मंदिर पहुंचेंगे। पश्चात कलेक्टर आशीषसिंह विधि विधान के साथ भगवान को शाही पगड़ी धारण कराएंगे।

कालभैरव राजाधिराज भगवान महाकाल के सेनापति हैं। अवंतिकानाथ की तरह सेनापति कालभैरव भी साल में दो बार पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं। पहली सवारी अगहन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर निकलती है। दूसरी सवारी भादौ मास के शुक्ल पक्ष की डोलग्यारस पर निकाली जाती है। दोनों ही सवारियों में नगर भ्रमण से पहले भगवान कालभैरव को सिंधिया राजवंश की ओर से पगड़ी धारण कराई जाती है। इसके बाद पालकी का पूजन होता है और बाबा जनकल्याण के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं।अब तक भगवान कालभैरव लकड़ी से बनी पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण करते आए हैं। इस बार मंदिर प्रशासक कैलाशचंद्र तिवारी के मार्गदर्शन में ग्वालियर के दानदाता संदीप मित्तल ने 15 किलो चांदी से नई पालकी का निर्माण कराया है। बाबा कालभैरव सागी की लकड़ी से निर्मित रजत मंडित पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे।

- Install Android App -