jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: सन फ्लावर स्कूल में शिक्षक के साथ मारपीट, महिला शिक्षिकाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी ... छठ महापर्व के दौरान पटना में मातम, मिर्जापुर घाट पर गंगा में समाए 4 युवक बुरहानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार देशभर में मौसम ने बदली करवट ओंकारेश्वर में बड़ा नाव हादसा टला, दो नावें आपस में टकराईं - 15 श्रद्धालुओं की अटकी सांसे CM डॉ. मोहन यादव का आज खंडवा दौरा हंडिया पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत जब्त लक्ष्मीनारायण पंवार को हरदा विधानसभा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया कलेक्टर कार्यालय की पुताई कराई, लेकिन एक साल से मजदूर को नहीं मिली मजदूरी, 40 हजार रुपये बकाया भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

मंडला में स्वाइन फ्लू की दस्तक, एक शख्स की मौत

मंडला: जिले की निवास तहसील में स्वाइन फ्लू से मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस बीमारी से मरने वाले 62 वर्षीय सुरेश धर द्विवेदी वन विभाग से सेवानिर्वित हुए थे। द्विवेदी की हालत बिगड़ने पर उन्हें जबलपुर अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां उन्हे आराम नहीं मिला और उनकी मौत हो गई। इस खबर से स्वास्थ्य अमला भी सक्रिय होकर घर-घर जाकर स्टाफ सर्वे और जांच पर जुट चुका है। निवास तहसील के आम गांव के सुरेशधर द्विवेदी की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। अचानक उल्टी होने के बाद उन्हें योगीराज अस्पताल भर्ती कराया गया तीन दिन तक सेहत में कोई सुधार न आते देख उन्हें जबलपूर रैफर कर दिया गया था। यहाँ एक दिन तक उन्हें भर्ती रखा गया। यहाँ पर भी उन्हें आराम नहीं मिला। फिर उन्हें जबलपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, और टैस्ट से पता चला कि यह स्वाइन फ्लू का मामला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल अस्पताल के द्वारा मंडला और निवास बी.एम.ओ को सूचना दी गई और साथ ही गम्भीरता से इलाज भी किया गया लेकिन वे मरीज को बचा न सके।